फीफा वर्ल्ड कप 2026: डॉक्टर सक्का फीफा विजेता टीम को करेंगे भेंट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) वर्ष 2026 में अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप को लेकर पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय प्रशंसकों में भी गजब का उत्साह है। भले ही इस विश्व कप में भारतीय फुटबॉल टीम हिस्सा नहीं ले पा रही है, जिससे हर खेल प्रेमी के दिल में एक कसक और दर्द है, लेकिन इस दर्द के बीच उदयपुर (राजस्थान) के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने भारत का नाम इस वैश्विक मंच से जोड़ने का एक अनोखा और ऐतिहासिक प्रयास किया है।

डॉ. सक्का ने अपनी बेजोड़ कला का प्रदर्शन करते हुए विश्व की सबसे छोटी सोने  की फीफा वर्ल्ड कप की कलाकृतियाँ तैयार की हैं, जिन्हें वे भारत सरकार के माध्यम से इस बार की विजेता टीम को भेंट करना चाहते हैं।

लेंस से देखने पर दिखता है कमाल: 1 मिलीमीटर का तिरंगा और गोल्डन बूट फीफा लिखा हुआ वर्ल्ड कप

डॉ. इकबाल सक्का द्वारा बनाई गई यह कलाकृति सूक्ष्म शिल्पकला का एक अद्भुत नमूना है। चांदी से बने और हरी घास से सजे इस फीफा वर्ल्ड कप मैदान को जब लेंस (Lens) की मदद से देखा जाता है, तो इसके गोल पोस्ट, डी-कॉर्नर और नेट (जाली) बिल्कुल साफ और जीवंत दिखाई देते हैं।

इस अनूठी कलाकृति की मुख्य विशेषताएँ:-

हवा में लहराती कलाकृतियाँ: चांदी के इस हरे मैदान में सोने का 'गोल्डन बूट', अंग्रेजी अक्षरों में लिखा 'FIFA', फुटबॉल, वर्ल्ड कप ट्रॉफी और हमारा प्यारा भारतीय तिरंगा झंडा हवा में लहराते हुए दर्शाया गया है।

सूक्ष्म आकार: इस कलाकृति में ट्रॉफी, गोल्डन बूट, बॉल और तिरंगा झंडा मात्र 1-1 मिलीमीटर के आकार के हैं।

सोने का वजन: भारत की तरफ से विजेता देश को समर्पित की जाने वाली इन सूक्ष्म सोने की कलाकृतियों का कुल वजन मात्र 500 मिलीग्राम है।

पीएम और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की भेंट करने की मांग :-

डॉ. इकबाल सक्का, अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार ने कहा कि "140 करोड़ की जनसंख्या वाले हमारे देश से हम एक फुटबॉल टीम विश्व कप के लिए तैयार नहीं कर सके, यह दुख हर भारतीय के दिल में हमेशा रहेगा। इसी दर्द को कम करने और फीफा वर्ल्ड कप में भारत की उपस्थिति का अहसास कराने के लिए मैंने यह प्रयास किया है।"

डॉ. सक्का ने इस बाबत देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और खेल मंत्री को पत्र लिखकर विशेष अनुरोध किया है कि भारत सरकार की तरफ से इस कलाकृति को फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के देश को आधिकारिक तौर पर भेंट किया जाए, ताकि वैश्विक खेल पटल पर भारतीय कला और देश की भावना का डंका बज सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments