एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद मासिक स्नेह मिलन में मुख स्वास्थ पर लाभकारी वार्ता आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद ने अपना मासिक स्नेह मिलन विज्ञान समिति सभागार में मनाया। अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर, महासचिव शांति लाल भंडारी, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा एवं सचिव डॉ आर के गर्ग मंचासीन रहे।

डॉ. स्नेहलता लोढ़ा की ईश वंदना के पश्चात डॉ महीप भटनागर ने स्वागत उद्बोधन दिया। महासचिव शांति लाल भंडारी ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सूचित किया कि सदस्य अपने साथ आए कार चालक को भी टोकन राशि जमा करा स्नेह भोज में सम्मिलित कर सकते हैं।  सचिव डॉ आर के गर्ग ने गत माह का प्रतिवेदन पढ़ कर सदन से स्वीकृत कराया।

आज विशेष प्रो. मृदुला टांक की मुख स्वास्थ पर आयोजित वार्ता सभी के लिए लाभकारी रही । उन्होंने बताया कि मुख्य बीमारियों में दातों का सड़ना एवं मसूड़ों में सूजन (पायरिया) प्रायः अधिकांश को प्रभावित करती हैं। उचित खान पान व ओरल हाइजीन से इन्हें रोका जा सकता है। उन्होंने आगाह किया कि दांतों की समस्या को नज़र अंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके दुष्परिणाम से हार्ट रिलेटेड इशू उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। मुख स्वास्थ संबंधित सभी शंकाओ का डॉ. टांक ने समाधान किया।

आज की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रो विमल शर्मा की स्वरचित नज़्म हमने सदा एहसास को, राजेंद्र खोखावत - प्लास्टिक निषेध पर स्वरचित कविता, डॉ नरेश शर्मा की अपनी कविता - खेतों में सोलर प्लेट, सहित चंद्र सिंह जैन एवं डॉ. स्नेहलता लोढ़ा का कविता पाठ रहा।

फिल्मी गीतों में डॉ. बी एल चावत - ये मौसम रंगीन समा, इंद्रमल पटवा - नफरत करने वालों के सीने में एवं संजीव भारद्वाज - चल री सजनी अब क्या सोचे प्रमुख रहे।

जून माह में जन्मदिन मना रहे सदस्यों के साथ नए सदस्य डॉ. के पी तलेसरा, शिवा तलेसरा का बहुमान किया गया। साथ ही डॉ. एन के बंसल को 80 वर्ष पूर्व करने पर प्रशस्ति पत्र देकर  विशेष अग्रेज सम्मान दिया गया। धन्यवाद गिरधारी लाल शर्मा ने दिया । अंत में सदस्य गणेश कावड़िया की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments