एंकर अंकित खंडेलवाल को मिला ग्लोबल मास्टर ऑफ सेरेमनी सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित भव्य “फ्यूचर इम्पैक्ट अवॉर्ड शो” में देशभर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक पंकज गुप्ता एवं मानव जैन ने बताया की इस प्रतिष्ठित समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी तथा बयाना विधायक रितु बनावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्यमिता, स्टार्टअप्स , तकनीक, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब राजस्थान के प्रसिद्ध एंकर, मोटिवेशनल कम्युनिकेटर एवं मंच संचालन की दुनिया के प्रतिष्ठित नाम एंकर अंकित खंडेलवाल को “ग्लोबल मास्टर ऑफ़ सेरेमनी” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कला, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच संचालन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया।

आयोजक मानव जैन ने बताया की एंकर अंकित खंडेलवाल आज देश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय मंच संचालकों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने देश और विदेश में आयोजित हजारों कॉर्पोरेट कार्यक्रमों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स, सरकारी समारोहों, सामाजिक आयोजनों, व्यापारिक सम्मेलनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है। अपनी विशिष्ट प्रस्तुति शैली, प्रभावशाली संवाद कला और दर्शकों से तुरंत जुड़ने की क्षमता के कारण वे आयोजकों की पहली पसंद बन चुके हैं।

अंकित खंडेलवाल दो बार विश्व रिकॉर्ड धारक होने के साथ-साथ प्रतिष्ठित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। वर्षों से वे मंच संचालन के माध्यम से न केवल आयोजनों को यादगार बना रहे हैं, बल्कि युवा एंकरों और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हुए हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अंकित खंडेलवाल ने आयोजकों,एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व, जिम्मेदारी और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी अपनी कला, ऊर्जा और समर्पण के माध्यम से देश और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा समारोह उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धियों के गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments