श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अरावली लायंस क्लब उदयपुर एवं अरावली लायंस ट्रस्ट, बेदला परिसर में शनिवार को भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। यह भव्य श्रीराम मंदिर सुदर्शन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक एवं समाजसेवी लायन आर.पी. गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी सपना गुप्ता द्वारा अपने पिता स्वर्गीय जुगलकिशोर एवं माता स्वर्गीय सरस्वती देवी की पुण्य स्मृति में निर्मित कराया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हवन, पूजन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लायन सदस्य, धर्मानुरागी, सेवाभावी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति रस की अनुपम छटा देखने को मिली।

इस अवसर पर लायन आर.पी. गुप्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण का उद्देश्य केवल एक धार्मिक स्थल का निर्माण करना नहीं, बल्कि अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को प्रतिदिन भगवान के दर्शन, आरती एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ प्रदान करना है, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आत्मिक संबल प्राप्त होगा।

उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने गुप्ता परिवार के इस सेवा और श्रद्धा से परिपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा समाज में सेवा, संस्कार और धर्म के प्रति आस्था को नई दिशा प्रदान करेगा।

प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भगवान श्रीराम की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का अनुपम संगम बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments