उदयपुर में वृहद चिकित्सा शिविर में 18 डॉक्टरों की टीम से 230 हुए लाभार्थी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) स्व. के. जी. गट्टानी की स्मृति में ओरिएंटल पैलेस होटल व रिसॉर्ट के मुस्कान एवं एकांता हॉल में के. जी. गट्टानी फाउंडेशन एवं गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तथा मुस्कान कार्यकारिणी के सक्रिय सहयोग से प्रातः 10 बजे निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित हुआ।


सर्वप्रथम श्रद्धा गट्टाणी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् कौशल्या गट्टाणी, श्रद्धा गट्टाणी, परिवार के अन्य सदस्यों, चिकित्सकगण एवं कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा स्व. के. जी. गट्टाणी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद एम. पी. माथुर द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ हुआ।

अतनन्तर सभी चिकित्सकों का परंपरागत अभिनंदन किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके उपरांत परामर्श के लिए आए आगंतुक संबंधित चिकित्सक से परामर्श हेतु संपर्क करने लगे। प्रवेश द्वार पर कार्यकारिणी के सदस्यों और मुस्कान परिवार के स्वयंसेवकों द्वारा आगंतुकों का पंजीकरण कर उन्हें संबंधित चिकित्सक के पास भेजा गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में 

जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, कार्डियोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, आई स्पेशलिस्ट,  रिमेटोलॉजिस्ट , मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट तथा डेंटिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद थे। साथ ही ईसीजी, रक्तचाप और ब्लड शुगर जैसे परीक्षणों के साथ निःशुल्क परामर्श प्रदान किए गए।

कुल मिलाकर 18 विशेषज्ञ चिकित्सक, 2 नर्सिंग स्टाफ और 3 मार्केटिंग टीम के सदस्यों ने अपनी अमूल्य सेवाएं दीं। सभी चिकित्सकों ने आगंतुकों के प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर दिया। के. के. त्रिपाठी और भगवती इंद्रावत ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस निःशुल्क वृहद चिकित्सा शिविर से लगभग 230 लोग लाभान्वित हुए।

अंत में सभी चिकित्सकगण, कार्यकारिणी और स्वयंसेवक सदस्यों के साथ सुरुचिपूर्ण भोज के माध्यम से इस बहुउपयोगी शिविर का समापन किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments