प्रतिभा सम्मान समारोह में 455 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

थानागाजी (संस्कार सृजन) नैहडा आदिवासी मीना सेवा समिति थानागाजी के तत्वावधान में रविवार को प्रात: 9 बजे से मैजोड गेट पर सत्र 2025-2026 में प्रतिभाशाली रहे छात्र- छात्राओं एवं नव नियुक्त सरकारी सेवा के कार्मिकों का 7 वां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में कुल 455 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया |


नैहडा आदिवासी मीना सेवा समिति थानागाजी के अध्यक्ष व नोडल प्रभारी मूलचंद मीना व सचिव रामशरण मीना ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि दौसा सांसद मुरारी लाल मीना रहे जबकि समारोह की अध्यक्षता थानागाजी विधायक कान्ति प्रसाद मीना ने की । इस अवसर पर अतिथियों ने बिरसा मुंडा व कप्तान छुट्टन लाल मीना की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला चढ़ाकर प्रतिभा सम्मान समारोह का आगाज किया । 

इस अवसर पर कक्षा 10 व 12 में 90% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मैडल, 80%व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मैडल, 80%व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व सिल्वर मैडल, 70% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 420 विद्यार्थियों को माला पहनाकर ,प्रशस्ति पत्र व ब्राँन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा नव चयनित कार्मिक विनोद मीना सहित 35 कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया । 

दौसा सांसद मुरारी लाल मीना एवं थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना ने संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का दुरुपयोग नहीं करते हुए सदुपयोग करने पर बल दिया। 

इस अवसर पर आईएएस दीपक मीना, आरएएस सियाराम मीना,अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव सुंडाराम मीना, उप जिला प्रमुख ललिता मीना,रिटायर्ड आईआरएएस छोटूराम मीना , प्रधानाचार्य रामस्वरूप मीना, मांगीलाल मीना, महेंद्र मीना, जगदीश मीना,समाजसेवी धनपाल मीना, लोकेश मीना, गिर्राज खोड़ा, हरकेश फौजी, हरीश मीना, जयराम मीना, रामजीलाल मीना रिछपाल मीना, हरदेव मीना, मोहन लाल मीना,रामदयाल मीना, विश्राम मीना, छोटेलाल मीना, रामकिशन मीना, जगदीश मीना, रामेश्वर दयाल मीना , राजेश फौजी, ब्रजमोहन मीना, गोविंदा मीना, सविता मीना एवं वाल क्षेत्र नारायणपुर से प्रतिभा सम्मान समारोह कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे । मंच संचालन रामशरण मीना एवं अर्जुन लाल मीना ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments