चौमूं से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को चौमूं से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा एवं अनुराग शर्मा ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।

रवानगी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने "बाबा बर्फानी" के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर समाजसेवी कपिल कटारिया ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सभी यात्रियों के सुरक्षित दर्शन और सकुशल वापसी की कामना की।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवश्यक सामान की भी टीम द्वारा समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शिवबाच, राजकुमार, अभिषेक, सुमित, रोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

बाबा बर्फानी सेवा समिति की अध्यक्ष मीना देवी एवं मोतीराम ने बताया कि समिति हर वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से अमरनाथ यात्रा का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि वे श्रद्धापूर्वक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने और बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments