निरंजनी बालाजी हनुमान मन्दिर में हुआ 139 यूनिट रक्तदान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) ब्रह्मलीन श्री श्री 108 महंत सुरेश गिरि महाराज के पंचम पुण्य तिथि स्मरण के अवसर पर फतेह स्कूल के सामने, सूरजपोल स्थित श्री बालाजी निरंजनी अखाड़ा मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ | शिविर का शुभारंभ हमेशा की तरह महंत अमर गिरि महाराज ने स्वयं रक्तदान करके किया | य़ह उल्लेखनीय है कि मन्दिर परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर की शुरुआत परमपूज्य महंत सुरेश गिरि ने स्वयं अपने जीवनकाल में की थी और उस समय भी अमर गिरि महाराज ही रक्तदान करके इस शिविर का शुभारंभ करते थे | महंत अमर गिरि ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व मावली विधायक धर्म नारायण जोशी थे जबकि अध्यक्षता पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. एम जी वार्ष्णेय ने की | विशिष्ट अतिथि 107 बार रक्तदान करने वाले रविन्द्र पाल सिंह कप्पू एवं समाज सेवी विजय विप्लवी थे |


इस अवसर पर डॉ. एम जी वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है बल्कि इससे आपके हृदय का स्वास्थ्य सुधरता है, शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, मुफ्त स्वास्थ्य जांच होती है, और रक्तदाता को मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है | नियमित रक्तदान से रक्त में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है | रक्तदान करने से पहले रक्तदाता के हीमोग्लोबिन स्तर, और पल्स रेट की निःशुल्क जांच होती है | रक्तदान के बाद शरीर की बोन मैरो नए ब्लड सेल्स बनाती है, जिससे शरीर में स्फूर्ति और रक्त संचार बेहतर होता है | एक बार रक्तदान करने से शरीर लगभग 650 कैलोरी तक बर्न करता है, जो वजन नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है | किसी की जान बचाने से मिलने वाली आत्मिक शांति मानसिक तनाव को कम करती है |

पी एम सी एच ब्लड बैंक के अनिल सहदेव ने बताया कि शिविर में कुल 139 यूनिट रक्तदान हुआ. शिविर का संचालन राजेश तिवारी ने किया |

शिविर की सफ़लता में आरटीओ विपिन माहेश्वरी, प्रो. पी एम यादव, महेन्द्र नेडावा, शंकर सनाड्य, रामजी मेनारिया दीपक चौधरी, पंडित अजय शास्त्री, हरीश प्रजापत, स्काउट रोवर भगवती लाल साहू, कपिल दया ललित लोहार, रामू प्रजापत, सोनू प्रजापत, अनिल परिहार, जितेन्द्र ईनानी एवं बालाजी के भक्तगणों का विशेष योगदान रहा. रक्त का संकलन पीएमसीएच ब्लड बैंक की टीम ने किया, जिसमें जुल्फिकार अली, राजेन्द्र सिंह राठौड़, कमलेश चारकोटा प्रमुख थे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments