विवाह संस्कार पर केले के पौधे की पूजा करना पर्यावरण संरक्षण का संदेश: वृक्षमित्र डॉ. सोनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

देहरादून (संस्कार सृजन) सोलह संस्कारों में विवाह संस्कार जिसे गृस्थ आश्रम में बालक बालिका को रिस्तों की डोर में बांधते हुए दूल्हा दुल्हन बनाकर विवाह संस्कार के तहत शादी की जाती है। कठुकीचैल सकलाना से रायपुर माया फार्म हाउस में ऊषा देवी व जयसिंह अजवाण के पुत्र देवेंद्र तथा कौशल्या देवी व किशन सिंह की पुत्री मनीषा के विवाह में पहुंचे वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी व उनकी पत्नी किरन सोनी ने दूल्हा दुल्हन को शगुन में तुलसी माता का पौधा उपहार में भेंट कर आशीर्वाद दिया और पौधे की हरियाली जैसी खुशहाली दूल्हा दुल्हन के जीवन में आए ऐसी दुआएं दी।

पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने शास्त्रों में निहित 16 संस्कारों में विवाह संस्कार पर कहा कि पेड़ पौधे की पूजा अर्चना करना हमारे संस्कारों में निहित हैं। दंपती जीवन की शुरुआत करने से पहले केले के पौधे को विष्णु भगवान को साक्षी मानकर खुशहाल जीवन निभाने का संकल्प लिया जाता है ताकि हमारी धरा के पेड़ पौधों का संरक्षण हो सके। लेकिन मनुष्य के भोगवादी प्रवृति ने उनका दोहन करना शुरू किया जिसके कारण जलवायु में परिवर्तन आ रहा है। वही किरन सोनी ने पेड़ पौधों के सच्चे संरक्षक हमारे पूर्वज बताते हुए कहा जिन्होंने पेड़ पौधों की रक्षा के लिए उन्हें पूजन से जोड़ा और शादी जैसे पवित्र बंधन पर एक परंपरा बना डाली ताकि हमारे आनेवाली पीढ़ी के भविष्य पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित हो सके।

दूल्हा देवेंद्र व दुल्हन मनीषा ने शगुन में पौधा उपहार लेते हुए खुशी का इजहार करते हुए कहा हम भी पेड़ो को बचाने व पौधारोपण का संकल्प लेते है। कार्यक्रम में गंभीर सिंह कठैत, प्रधान बीरपाल कठैत, केदार सिंह अजवाण, चमन सिंह, औतार सिंह, सुंदर सिंह, रमेश सिंह आदि रहे ।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments