अटल पथ स्वीकृति पर ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का जताया आभार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत हाड़ौता में हरिजनों के मोहल्ले से ठठोलो की तलाई तक अटल पथ स्वीकृत होने पर शनिवार को ग्रामवासियों ने शहर के सुभाष सर्किल स्थित कार्यालय पर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 

अटल पथ योजनांतर्गत ग्राम हाड़ौता की मुख्य आबादी के लिए स्वीकृत 1.45 किलोमीटर लंबाई के अटल पथ निर्माण में 1.85 करोड़ रुपए की लागत आएगी। पूर्व विधायक शर्मा ने सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में गांवों को शहरों, बड़े कस्बों या जिले की मेजर सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए अटल पथ बनाने की योजना शुरू की है, चौमूँ विधानसभा में पांच अटल पथ मोरीजा, इटावा भोपजी, कालाडेरा, सामोद और उदयपुरिया में स्वीकृत किए गए। अटल पथ के निर्माण से ग्राम वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं 51 फिट लम्बा साफ़ा पहनाकर अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस मौक़े पर सरपंच प्रतिनिधि बंशीधर शेरावत, पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम बुनकर, ब्रजमोहन यादव, महावीर शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, गौरूलाल, अशोक शर्मा, राकेश यादव, जुगल किशोर, बजरंग जांगिड़, कन्हैयालाल, बाबूलाल सैनी, राजकुमार यादव, विनोद यादव, एड.राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, पप्पू यादव, सोहन शर्मा, राजेंद्र सैनी, गोविंद शर्मा, धर्मेन्द्र यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments