खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत बांसा के राजस्व ग्राम कुशलपुरा से बांसा खाल्डा तक जाने वाली मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सड़क के नवीनीकरण और डामरीकरण की मांग की है।

विधायक को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 1.80 किलोमीटर लंबी यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। इससे बांसा, कुशलपुरा, फतेहपुरा, सुल्तानपुरा, विजयसिंहपुरा और समरपुरा जैसे आधा दर्जन गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। वर्तमान में सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण संतोष पंचोली, विष्णु शर्मा ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं | बारिश के मौसम में जलभराव और कीचड़ की वजह से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों बुजुर्गों और मरीजों को होती है, क्योंकि आपात स्थिति में एंबुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि लोकहित को ध्यान में रखते हुए कुशलपुरा तेजाजी मंदिर से बांसा खाल्डा तक की सड़क का शीघ्र अति शीघ्र नवीनीकरण किया जाए। सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 16 फीट की जाए, उच्च गुणवत्ता का डामरीकरण कार्य करवाया जाए।  

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा बांसा मण्डल अध्यक्ष शंकर गगोरिया,वीर हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष संतोष पंचोली, हरियाणा ब्राह्मण तहसील अध्यक्ष श्याम शर्मा , रोशन, श्रवण कुमार,गजानंद शर्मा, प्रीतम पंचोली, फुलचंद शर्मा  सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की जायज मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments