12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन के काउंटडाउन की शुरुआत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन के काउंटडाउन की शुरुआत आज राजेंद्र आयुर्वेदिक चिकित्सालय में योगाभ्यास सत्र के साथ हुई।  

50 दिन के काउंटडाउन के अंतर्गत योग के प्रचार प्रसार संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम 20 जून तक आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. महेश कुमार सोनी एवं सहायक निदेशक डॉ. मुकेश कुमार दीक्षित के निर्देशन में किए जायेंगे। 

जिला योग समन्वयक डॉ. योगेश मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम में डॉ. करिश्मा पारीक, योग प्रशिक्षक आलोक कौशिक  एवं दीपक शर्मा द्वारा लोगों को योगाभ्यास करवाया गया एवं योग के बारे में जानकारी दी गई। इस 50 दिवसीय काउंटडाउन के दौरान योगाभ्यास के साथ योग के जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार के कार्यक्रमों के अंतर्गत साइकिल रैली ,रंगोली पोस्टर प्रतियोगिता , पंपलेट वितरण एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जायेगे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments