सृष्टि का सच्चा श्रृंगार: माँ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

माँ ममता का अक्षय सागर,

करुणा का कोमल विस्तार।

जिसके आँचल की छाया में,

सजता जीवन का आधार।

माँ का प्रेम निस्वार्थ, निर्मल,

निष्काम भक्ति की परिभाषा।

स्वयं रिक्त होकर भी पूर्ण

यही स्नेह की सच्ची भाषा।

स्वयं तपकर दीपक बनती,

राहों में उजियारा भरती।

अश्रु छुपाकर आँखों में,

अधरों पर मुस्कान बिखरती।

अनगिन पीड़ाएँ सहकर भी,

मुख से न कहती अपनी व्यथा।

अपने हर सुख का त्याग कर,

लिखती ममता की अमर कथा।

रात-रात भर जागकर माँ,

सपनों को नित आकार देती।

वात्सल्य भरे स्पर्श से अपने,

जीवन की हर राह सँवार देती।

जब जीवन-पथ कठिन लगे,

वह संबल बन साथ निभाती।

घोर अंधेरों भरी रातों में,

आशा का पावन दीप जलाती।

हर दुःख अपना मानकर,

निश्चल प्रेम लुटाती है।

अपने सुखों का त्याग कर,

अपना सर्वस्व दे जाती है।

माँ केवल एक शब्द नहीं,

सृष्टि का सबसे गहरा सार है।

त्याग, प्रेम और समर्पण की,

वह सबसे सुंदर पहचान है।

तेरे चरणों में स्वर्ग बसा,

तुझसे ही अस्तित्व साकार।

माँ के बिना यह जग अधूरा,

तू ही सृष्टि का श्रृंगार।

हे माँ! तेरा यह असीम स्नेह,

जीवन भर साथ निभाएगा।

तेरे चरणों की पावन धूल से,

मेरा हर पथ जगमगाएगा।

कवयित्री - पूजा शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments