खेजड़ी बचाओ नाटक और पर्यावरण संदेश से गूंजा चौमूं का संस्कृत विद्यालय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अमृता पर्यावरण संरक्षण मंच के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय चौमूं में पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने “वृक्ष गोद लो” अभियान के अंतर्गत पेड़ों की वर्षों तक सेवा और संरक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जांगिड़ ने “खेजड़ी बचाओ” नाटक का मंचन किया। नाटक में घनश्याम जांगिड़ और विक्की सैनी ने अहम भूमिका निभाई। नाटक की कहानी ने विद्यार्थियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल जाट ने अमृता देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पटवारी लक्ष्मी नारायण चौहान ने विद्यार्थियों से घायल पक्षियों, जानवरों एवं बुजुर्गों की सेवा करने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने और पेड़-पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने महाराणा प्रताप को समर्पित “नीला घोड़ा रा असवार” गीत की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। साथ ही रवींद्रनाथ टैगोर के प्रसिद्ध गीत “एकला चलो रे” की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम के माहौल को भावपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन रामजी लाल शर्मा ने किया। उन्होंने संस्कृत भाषा में पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार को मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान गिरधारी लाल जाट तथा मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण चौहान को तिरंगा दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अंत में पेड़ गोद लेकर उनकी सेवा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर विक्की सैनी, कार्तिक सैनी सहित विद्यालय के अध्यापकगण — सुभाष चंद्र शर्मा, सुमन जाट, सुरेश चंद्र शर्मा, राकेश, नीरू सैनी, महेंद्र कुमार शर्मा, पुष्पा देवी सैनी, कांता यादव, रोहित शर्मा, मुकेश कुमार डोडवाडिया तथा विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






Post a Comment

0 Comments