शिक्षकों के मान-सम्मान और हितों से समझौता नहीं करेगा संगठन: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बाड़मेर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान) की प्रदेश इकाई द्वारा जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में शिक्षा विभाग की उदासीनता और अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का शंखनाद किया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा और संघर्ष समिति के संयोजक संपत सिंह ने सरकार की नीतियों पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाड़मेर के जिला मंत्री सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि संगठन ने स्पष्ट किया है यदि सरकार मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन निम्नलिखित चरणों में होगा:-

14 मई: प्रदेश के समस्त खंड (ब्लॉक) मुख्यालयों पर विशाल प्रदर्शन एवं उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा 

29 मई: प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शक्ति प्रदर्शन होगा ।

05 जून: बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा निदेशालय, बीकानेर पर विशाल धरना।

10 जून: जयपुर और उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा संकुल/सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन।

18 जून: राजधानी जयपुर में क्रमिक अनशन का प्रारंभ।

जुलाई सत्र: विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश भर के शिक्षकों द्वारा विधानसभा का घेराव।

आंदोलन के मुख्य कारण एवं मांगें:

1.ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती: सरकार द्वारा शिक्षकों के 10 ग्रीष्मकालीन अवकाश कम करने का निर्णय तर्कहीन है। संगठन की मांग है कि राजस्थान सेवा नियमों (RSR) के तहत यदि कार्य दिवस बढ़ाए जाते हैं, तो उसके बदले उपार्जित अवकाश (PL) का प्रावधान किया जाए।

2.तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण: पिछले 8 वर्षों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है।

3.वेतन विसंगतियां एवं संविदा शिक्षक: प्रबोधक और अन्य श्रेणियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा संकल्प पत्र के अनुसार 33,000 संविदा शिक्षकों को नियमित करने की मांग।

4. RGHS में आ रही बाधाएं: कर्मचारियों के वेतन से कटौती के बावजूद निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलने में आ रही समस्याओं का समाधान।

5.पदों का आवंटन: 6000 क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याता और प्रधानाचार्यों के पदों का आवंटन कर रिक्त पदों को भरा जाए।

संगठन का पक्ष: - प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने कहा कि प्रदेश के 4 लाख शिक्षकों में से 3 लाख शिक्षक संगठन से जुड़े हैं। सरकार और अधिकारियों के बीच संवाद की कमी और अधिकारियों की हठधर्मिता ने शिक्षकों को सड़क पर उतरने को मजबूर किया है। संघर्ष समिति के संयोजक संपत सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य संघर्ष नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार है, लेकिन शिक्षकों के अधिकारों के हनन पर हम मौन नहीं रहेंगे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments