आरएएस भर्ती- 2026 का विज्ञापन जारी, 29 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 192 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 415 कुल 607 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 20260 को किया जाना प्रस्तावित है।


उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। उक्त परीक्षाओं का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रेस नोट दिनांक 9 जनवरी 2026 द्वारा जारी कर दिया गया है एवं उक्त पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी -

आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के  371 पदों पर भर्ती हेतु भी विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों हेतु आॅनलाइन आवेदन 8 जून से  7 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। 

प्राध्यापक विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2026 - प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी-

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक - विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2026 को आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 121 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 22 मई 2026 को जारी किया गया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 से 30 जून 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। 

विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध -

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त सभी परीक्षाओं के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाओं हेतु आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments