राहुल गांधी का अमर्यादित बयान उनके मानसिक अवसाद और कांग्रेस के पतन का प्रतीक–रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में घोर निंदा की है।


रामलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के भीतर पक्ष और विपक्ष का होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लोकतंत्र में अलग-अलग राजनीतिक दल होते हैं और उनकी विचारधाराएं भी भिन्न हो सकती हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत धरना देना, प्रदर्शन करना, नीतियों की आलोचना करना, बयान जारी करना और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात को जनता के समक्ष रखना हर दल का अधिकार है। परंतु, जब कोई राजनेता अपनी मर्यादाएं लांघकर देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे, तो वह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

​भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार देश के माननीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए 'गद्दार' जैसे अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का चयन किया है, उसकी हम घोर निंदा करते है।" उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का अमर्यादित और ओछा वक्तव्य तभी दे सकता है, जब वह गहरे मानसिक अवसाद से गुजर रहा हो। बार-बार मिल रही राजनीतिक असफलताओं के कारण विपक्ष अपना मानसिक संतुलन और राजनीतिक मर्यादा पूरी तरह खो चुका है।

​शर्मा ने कांग्रेस आलाकमान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हताश हो चुकी है और उसके नेताओं की भाषा समाज में केवल अराजकता और विभाजन पैदा करने वाली रह गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब अपने नेताओं की इस अमर्यादित भाषा और व्यवहार को सुधारने के लिए उन्हें अच्छे चिकित्सकों को दिखाने की आवश्यकता है।

​भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ने मांग की है कि देश के सर्वोच्च पदों, लोकतांत्रिक गरिमा और 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाले इस घृणास्पद बयान के लिए राहुल गांधी को बिना किसी देरी के राष्ट्र से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments