सुबोध महाविद्यालय में प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एस एस जैन सुबोध महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाईयो द्वारा बिसलेरी कंपनी के सीएसआर अभियान बोतल फॉर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। 

महाविद्यालय प्राचार्या प्रो रेणु जोशी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना एवं प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने हेतु सामूहिक प्रयास करना था। 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए अपने-अपने घरों से अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री एकत्र कर NSS कार्यालय में जमा कराई। अभियान के अंतर्गत कुल 90 किलोग्राम प्लास्टिक संग्रहित किया गया।

उन्होंने NSS स्वयंसेवकों द्वारा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं इसके उचित निपटान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आयोजकों ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अभियान में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ पवन शर्मा, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ विशाल गौतम, डॉ राकेश धाभाई के साथ स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments