नाभिकीय संयंत्रों में उपयोगी भारी पानी के विभिन्न आयामों पर आयोजित हुई वार्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति तथा डॉ. डी. एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘नाभिकीय संयंत्रों में उपयोगी भारी पानी के विभिन्न आयामों पर’ विषय पर वार्ता आयोजित की गई। मुख्य वक्ता इंजी. महावीर प्रसाद जैन थे।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि वार्ता में साधारण पानी एवं भारी पानी में अंतर, इनके रासायनिक एवं भौतिक गुण, सापेक्ष उपलब्धता, भारी पानी का औद्योगिक उत्पादन तथा परमाणु संयंत्रों व औषधीय उत्पादन में इसकी उपयोगिता जैसे विभिन्न आयामों की विस्तृत विवेचना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. एल. कोठारी, कुलप्रमुख ने की। कोठारी संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. के. पी. तलेसरा ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। संचालन विज्ञान समिति के महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष मुनीश गोयल ने किया।

वार्ता में डॉ. के. एल. तोतावत, डॉ. सुजान सिंह, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर. के. खोखावत, शांतिलाल भण्डारी, डॉ. एन. सी. शर्मा, रेणु भण्डारी, इंजी. एम. के. मेहता, इंजी. अविनाश भटनागर, ए. एस. चुण्डावत, मधु मित्तल, इंजी. डी. के. वर्डिया एवं अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments