विधायक मनीष यादव ने शाहपुरा अस्पताल प्रबंधन को लगाई फटकार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) उप जिला अस्पताल शाहपुरा में एमआरएस की बैठक का आयोजन स्थानीय विधायक मनीष यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, संसाधनों और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गोरतलब है कि अस्पताल में लगभग 22 lakh की राशि MRS फण्ड में है जिससे विकास कार्य करवाने को लेकर बैठक का नियमित आयोजन किया गया।


बैठक से पहले विधायक मनीष यादव ने अस्पताल का जायजा लिया। विधायक ने अस्पताल में फैली अव्यवस्था व सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए पीएमओ को फटकार लगाई। अस्पताल के बायो वेस्ट के सामान्य कचरे डालने पर लताड़ लगाई। तथा बायो वेस्ट के समुचित निस्तारण के निर्देश दिये। विधायक ने अस्पताल में मरीजों से मिलकर दवा वितरण काउंटरों का निरीक्षण भी किया।

सैंपल टेस्ट काउंटर को दोपहर 12 बजे बंद करने पर विधायक ने नाराजगी जताई तथा इसे निर्धारित समय तक संचालित रखने के निर्देश दिए। वहीं एनसीडी काउंटर बंद मिलने पर भी विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए, ताकि 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सामान्य जांचें एक ही काउंटर पर हो सकें।

विधायक ने अस्पताल परिसर में बने सुलभ शौचालय को 24 घंटे खुला रखने तथा अस्पताल के एक बंद गेट को खोलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रसूति कक्ष एवं अन्य शौचालयों को पूर्व में बने सेफ्टी टैंक से जोड़ने, अस्पताल में बरसाती नालों को बदलवाने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में दवा वितरण केन्द्रों के खराब काउंटरों को लेकर चर्चा की गई, अस्पताल में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अस्पताल परिसर की पश्चिमी बाउंड्री वॉल पर कांटेदार तार लगाने को लेकर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा अस्पताल में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति, जन औषधि केन्द्र संचालन तथा एक्स-रे विभाग में आधुनिक प्रिंटिंग सुविधा शुरू करने के लिए विभागीय मार्गदर्शन लेने का प्रस्ताव रखा गया। सभी अनुभागों के डेटा को ऑनलाइन करने के लिए नए कंप्यूटर और लेजर प्रिंटर खरीदने पर भी चर्चा हुई।

अस्पताल में बेडशीट, ओटी शीट और गाउन को लेकर चर्चा की गई। वहीं अस्पताल की बाहरी दीवारों की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से तकमीना तैयार कर अनुमति लेने का प्रस्ताव रखा गया। स्टोर रूम में दवाइयों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु रैक लगाने तथा नेत्र चिकित्सा शिविरों में मोतियाबिंद ऑपरेशन मरीजों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के संबंध में सक्षम अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में ईसीजी टेक्नीशियन उपलब्ध होने पर नई मशीनें लगाने पर चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल में एसी, पंखे और कूलर लगाने तथा समय पर इलेक्ट्रिक एवं फायर ऑडिट करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विधायक मनीष यादव ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और सभी आवश्यक कार्य चरणबद्ध तरीके से करवाए जाएंगे।

बैठक में संयुक्त निदेशक यदुराज सिंह, पीएमओ विनोद योगी, बीसीएमओ मोहित माथुर तथा पूर्व पीएमओ हरीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments