जागृति संस्थान के सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण का हुआ समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

विराटनगर (संस्कार सृजन) ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जागृति संस्थान द्वारा नाबार्ड के सहयोग से स्थापित पुष्कर किसान समृद्धि प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड में आयोजित 15 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम (MEDP) प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 18 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यमिता से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आंवला एवं गुलाब आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों जैसे आंवला कैंडी, मुरब्बा, जूस, गुलकंद, गुलाब शरबत एवं अन्य उत्पादों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन, उद्यम प्रबंधन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नाबार्ड अजमेर की जिला विकास प्रबंधक रुबीना बानो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय संसाधनों आधारित उद्यमों से जोड़ना समय की आवश्यकता है तथा MEDP जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जागृति संस्थान के प्रतिनिधि मनीष मिटावा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण नाबार्ड के सहयोग से और पुष्कर किसान एफपीओ योजना के अंतर्गत गठित किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र पर महिलाओं को आधुनिक मशीनों एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया, जिससे प्रतिभागियों में उद्यमिता के प्रति आत्मविश्वास विकसित हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में सेठू रावत एवं भगवान सिंह ने तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।

प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं में से कई महिलाओं ने भविष्य में एफपीओ से जुड़कर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ महिलाओं ने घर से ही स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा एवं प्रेरणा मिली है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

जागृति संस्थान का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments