मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैंपस में ऑफलाइन स्टूडेंट हेल्प डेस्क पुनः बहाल हेतु कुलगुरु को ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विगत कई महीनो से  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैंपस में "स्टूडेंट हेल्प लाइन" सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही है एवं  यहाँ अध्ययनरत लगभग 1.75 लाख विद्यार्थी जिनमे मुख्यत: आदिवासी क्षेत्र से है ,जो की इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं डिजिटल जानकारी के अभाव में ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग सही तरीके से नहीं कर पाते है। ऐसे में उन्हें ई-मित्र केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक व्यय वहन करना पड़ता है ।

विद्यार्थियो के हित को देखते हुए कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. राजश्री गाँधी, राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर ,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा एवं जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर के निर्देशन में कुलगुरु डॉ. कैलाश डागा को गजेंद्र सिंह भाटी (पूर्व छात्रसंग सदस्य,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय,उदयपुर) युवा प्रदेश अध्यक्ष, कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन, द्वारा अनुरोध पत्र दे कर इस सुविधा को पुनः बहाल कर सुचारु रूप से शुरू करने हेतु अवगत कार्य एवं आग्रह किया गया |

विशेषज्ञों और छात्रों के अनुसार ऑफलाइन हेल्प डेस्क केवल सुविधा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों एवं  अभिवावको के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण व्यवस्था है। 

राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर ने जानकारी देते हुए बताया की "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में समावेशी और सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्टूडेंट सर्विसेज सेंटर (SSC) के माध्यम से “इन-पर्सन” सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है।

इसके साथ ही वर्ष 2023 के छात्र शिकायत निवारण नियमों में स्टूडेंट्स ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी (SGRC) के तहत ऑफलाइन शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई थी | NEP 2020 के सेक्शन 14 में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  के छात्रों हेतु ऑन-कैंपस सहायता केंद्रों को आवश्यक बताया गया है।

कुलगुरु डॉ. कैलाश डागा ने विद्यार्थियों के लिए "स्टूडेंट हेल्प डेस्क" को पुनः बहाल हेतु आश्वासन दिया और कहा वे प्रशाशनिक स्तर द्वारा प्रयास कर आने वाले दिनों मैं विद्यार्थियो के हित को देखते हुए जल्द से जल्द ये सुविद्या पुनः विश्वविद्यालय की और से बहाल की जाये |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments