राजकीय सहरिया पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर-2026 में प्रवेश की अंतिम तारीख 15 मई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के द्वारा सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में स्नातक पार्ट प्रथम-सेमेस्टर प्रथम बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम., बी काॅम एचआर की प्रवेश की अंतिम तारीख शुक्रवार 15 मई-2026 है। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जय भारत सिंह ने अवगत करवाया कि- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तारीख शुक्रवार 01मई 2026 से आरम्भ होकर अन्तिम तारीख शुक्रवार 15 मई 2026 तक चलेगी। अन्तिम वरीयता सूची एवं प्रतिक्षा सूची प्रकाशन की तिथि बुधवार 20 मई 2026 तथा महाविद्यालय में दस्तावेंज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि सोमवार 25 मई 2026 है। 

प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन बुधवार 27मई 2026 एवं प्रवेशित विद्यार्थियों के वर्ग निर्धारण एवं विषय आंवटन की तिथि शुक्रवार 29 मई 2026 है। महाविद्यालय में भूगोल, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, मनोविज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं गृह विज्ञान विषय बी.ए स्तर पर उपलब्ध हैं। बी.एस.सी. स्तर पर गणित, रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र एवं प्राणीशास्त्र विषय उपलब्ध हैं। इसी क्रम में बी. कॉम स्तर पर एबीएसटी, बीएडीएम एवं ईएएफएम विषय उपलब्ध हैं। 

उल्लेखनीय है कि यूजीसी द्वारा जारी एईडीपी (एप्रेंटीशिप एमबेडेड डिग्री प्रोग्राम) कोर्सेस के तहत कालाडेरा काॅलेज में तीन वर्षीय बी.काॅम-एचआर व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित है। महाविद्यालय में एन.सी.सी., एन.एस.एस., रोवर-रेंजर्स, खेल विभाग एवं साहित्य एवं सांस्कृतिक जैसी अनेक सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध है। 

महाविद्यालय में बेहतरीन पुस्तकालय एवं विभिन्न खेल मैदान हैं। महाविद्यालय में बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम/ बी.कॉम एच आर प्रथम वर्ष प्रवेशित विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थी निधारित कार्यक्रम के अनुसार नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर, प्रवेश नीति अनुसार अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments