बिझौली में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बिझौली (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिझौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक पाल सिंह (पर्यावरण मित्र एवं प्रकृति प्रेमी) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्म और ज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में मनाई जाती है।

गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व, लुंबिनी (नेपाल) में कपिलवस्तु के राजा शुद्धोधन के वंश में हुआ था। उन्होंने 29 वर्ष की आयु में राज-पाट त्याग दिया था। पीपल के वृक्ष के नीचे कठिन तपस्या के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। इसी दिवस को 'बुद्ध पूर्णिमा' कहा जाता है, जिसे 'वैशाखी पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है।

भगवान बुद्ध के ज्ञान को "Enlightenment" (एनलाइटनमेंट) कहा जाता है, जिसका अर्थ है आत्मज्ञान, बुद्धि का प्रकाश और ज्ञान का उदय। उन्होंने एक दार्शनिक आंदोलन के माध्यम से जनसाधारण की भाषा 'पाली' में जन-जन को संदेश दिया। उन्होंने भारत के अतिरिक्त विश्व के कई देशों में शांति का परचम फैलाया।

बुद्ध का अंतिम महत्वपूर्ण संदेशः- "अप्प दीपो भव" अर्थात "अपना दीपक स्वयं बनें"। इसका अर्थ है आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान और मानसिक स्वतंत्रता। जब व्यक्ति स्वयं प्रकाशित होता है, तभी वह संसार के अन्य लोगों को भी प्रकाशित कर सकता है।

इस अवसर पर पिंकी, प्रतिभा, कमलकांत, अंकुश, कृष्ण, सुधीर, सानिया, आफरीन कहकशां, कशिश, शिवा, मनीष, अल्तमश, हिमान्शी, आरती, खुशी, सोनम, आर्तिका, कायनात, गोपी, कृष्णा और रितिक आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments