पेपर लीक के चलते NEET (UG) परीक्षा रद्द की सरकार जिम्मेदार : प्रजापति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पेपर लीक के चलते NEET (UG) परीक्षा रद्द हो गयी है | आम आदमी पार्टी राजस्थान के आरटीआई व मानवाधिकार आयोग के प्रदेश सह प्रभारी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। भारत के लाखों युवाओं के साथ यह धोखा कब तक होता रहेगा, जो इस देश का भविष्य है, जो कई सालों तक ईमानदारी से कड़ी मेहनत करते हैं | इसमें केंद्र सरकार व राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है | आखिरकार पेपर लीक का यह सिलसिला कब खत्म होगा | कौन इसकी  जिम्मेदारी लेगा। ये बड़ा सवाल है |

NTA ने कहा है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।मतलब हद हो गयी। हर साल वही कहानी दोहराई जा रही है। NEET पेपर लीक सरकारी तंत्र की लापरवाही और अक्षमता का जीता-जागता स्मारक बन चुका है।

मुट्ठी भर पेपर लीक गिरोह के सामने इतना बड़ा सरकारी अमला-जमला हर बार बेबस नजर आता है। 22-23 लाख छात्र यह परीक्षा देते हैं। सबसे दुखद यह है कि इसका सबसे बड़ा बोझ उन लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों पर पड़ता है, जो सालों मेहनत करते हैं। उनकी मानसिक स्थिति, समय और परिश्रम-तीनों के साथ मजाक है।

कुछ दिन टीवी डिबेट चलेगी, कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ बड़े-बड़े बयान आएंगे, फिर अगली परीक्षा तक सब सामान्य हो जाएगा-और अगले साल फिर वही होगा।

पेपर लीक अब इतना सामान्य हो चुका है कि यह लगभग एक तयशुदा पैटर्न बन गया है। अब हैरानी पेपर लीक होने पर नहीं, बल्कि तब होती है जब कोई परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के हो जाए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments