दिव्यांग सोनू सैनी को पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भेंट की स्कूटी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 के हनुमान नगर विस्तार निवासी दिव्यांग सोनू सैनी पुत्र स्वर्गीय भोलाराम सैनी को भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक जनसहयोग से एक स्कूटी भेंट की गई। ​

शारीरिक दिव्यांगता के कारण सोनू सैनी को लंबे समय से चलने-फिरने, अपने दैनिक कार्यों और कॉलेज आने जाने में असहनीय परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने उनकी इस पीड़ा को समझा और जनसहयोग से उन्हें स्कूटी उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक शर्मा का वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 में नंद वाटिका, अग्निशमन केंद्र, बारावालों की बड़ी ढाणी में वार्डवासियों द्वारा विकास कार्यों के लिए जगह जगह माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और डोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। ​

इस पुनीत अवसर पर रामलाल शर्मा ने कहा कि मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि यदि आपके मन में किसी की मदद करने की सच्ची मनस्थिति और सेवा का भाव है, तभी आप किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आशा है कि यह स्कूटी युवा साथी सोनू के जीवन की राह को आसान बनाएगी, उन्हें संबल प्रदान करेगी और उनके स्वावलंबन का जरिया बनेगी। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शर्मा को 51 फिट लम्बा साफा बंधवाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वार्डवासियो की सड़क और पेयजल समस्या को जल्द निस्तारण करने की बात कही। 

​स्कूटी वितरण के इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, ऑल इंडिया सैनी अध्यक्ष सूरजमल ठेकेदार, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष नानूराम सैनी, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, समाजसेवी सुखदेव सैनी, चुन्नीलाल सैनी और सैनी समाज चौमूं के अध्यक्ष हीरालाल सैनी, डॉ. जेपी सैनी, रामप्रकाश राई, नंद बागड़ी, हरिनारायण बागड़ी, सुनील सैनी, बाबूलाल, विनोद, राजेश, सुनील, मनीष, लालचंद , कानाराम गोरा, मनोज कुमावत, सुखदेव बिसनलिया, नानूराम सैनी, रामेश्वर सैनी, पवन सैनी, अमित सैनी, मोहित सैनी, नरेंद्र सैनी, अभिषेक सैनी, नूनंदराम बागड़ी और प्रभाती लाल सैनी सहित सैनी समाज के प्रबुद्ध जन, भाजपा पदाधिकारी और वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में सोनू सैनी के परिवार और उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जनों ने इस मानवीय पहल के लिए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments