पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज रविवार को रेनवाल रोड स्थित रेडफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल, चौमूं में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। ​कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के उन अनसुने नायकों और जनभागीदारी के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देने का एक सशक्त मंच बन चुका है, जो धरातल पर चुपचाप समाज को बदलने का काम कर रहे हैं। यह कार्यक्रम हम सभी को राष्ट्रहित में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है।

​रामलाल शर्मा ने बताया कि इस बार के संस्करण में प्रधानमंत्री ने समसामयिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर देश का मार्गदर्शन किया। देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने का संदेश दिया तथा भारतीय उत्पादों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती धाक और पहचान पर गर्व व्यक्त किया गया। युवाओं में विज्ञान, नवाचार और खगोल विज्ञान के प्रति तेजी से बढ़ती रुचि को देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया एवं उभरती खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और इसे मिल रहे वैश्विक सम्मान को रेखांकित किया गया।

​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, रामावतार कुलदीप, महेश शेरावत, बलदेव टांक, मदन गोरा, राहुल बागड़ा, विनोद गोदारा, चेतन सैनी, आलोक जांगिड़, बाबूलाल राई, मनोज बागोरिया, विजय गंगवाल, अमित सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments