​मोरीजा में ग्राम रथ अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुनी जनसमस्याएं

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आमजन की समस्याओं के मौके पर निस्तारण के लिए जारी 'ग्राम रथ अभियान' (विकास रथ) के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरीजा में विशाल 'संध्या चौपाल' का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने की। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ​जनता के बीच पहुंची सरकार राजकीय संस्कृत विद्यालय, मोरीजा में आयोजित इस चौपाल में उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। 

स्थानीय निवासियों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य विभागीय समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने मंच पर ही मौजूद उपखंड के तमाम अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही और समाधान के कड़े निर्देश दिए। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा​"मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 'सरकार आपके द्वार' की भावना से काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए सजग हैं और उन्हीं के प्रयासों से पिछले दो बजटों में चौमूं विधानसभा क्षेत्र के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं।" पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने क्षेत्र को मिली सौगातों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने बताया कि ​हाड़ौता-टांकरडा बाईपास के लिए 72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ​रामपुरा-जयसिंहपुरा बाईपास और बधाल से गोविंदगढ़ फोरलेन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का काम लगभग पूर्ण हो चुका है।​निवाना से गोविंदगढ़ सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 7 मीटर करने की स्वीकृति मिल चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह सहित तहसीलदार, विकास अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments