भारत विकास परिषद भामाशाह ने किया परिंडा वितरण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह के तत्वावधान में आज एंजल रूफ टॉप में परिंडा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ | भामाशाह सचिव डी सी सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऎ परिषद के पूर्व नेशनल वॉइस चेयरमैन डाॅ. एमजी वार्ष्णेय ने कहा कि पक्षियों को गर्मी में पानी पिलाना उन्हें जीवनदान देने के साथ-साथ अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। इससे बेजुबान जीवों की प्यास बुझती है, हमें मानसिक शांति मिलती है | ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार हमारी कुंडली में बुध, सूर्य, राहु-केतु जैसे ग्रह दोष शांत होते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है |

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि परिषद के पर्यावरण प्रभारी के के शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की कमी से कई पक्षियों की मौत हो जाती है। उन्हें पानी पिलाना उनकी जान बचाता है। अधीक्षण अभियंता अखिलेश शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में अन्न और जल का दान सबसे बड़ा माना जाता है।

हरीश शर्मा ने कहा कि पक्षी पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें पानी देकर हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। सहसचिव मदन सियाल ने चेताया कि पक्षियों को हमेशा साफ और ताजा पानी ही दें, क्योंकि गंदा पानी उन्हें बीमार कर सकता है। 

संचालन करते हुए मीरा शर्मा ने कहा कि पक्षियों की चहचहाहट और उन्हें पानी पीते या नहाते हुए देखना मानसिक सुकून और सकारात्मक ऊर्जा देता है। कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवती मेनारिया के ओजस्वी काव्य पाठ से हुआ | 

कार्यक्रम की सफ़लता में प्रवीण सिंघवी, डी एस मेहता, राजेश पागे, रमेश लावटी, सतीश जैन, रमेश जायसवाल, विजय शर्मा, किरण गहलोत, एम के माथुर, राम मोहन शर्मा रतन महनोत, ओमप्रकाश भटनागर, हरप्रीत मक्कड़, मुकेश वर्मा, आशा सिंह राजपूत, वाई के बोलिया, डा अशोक गुप्ता, सुधीर सिंघल और वाई के त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा |


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments