समर्पण संस्था ने जरूरतमंद विद्यार्थियों से शिक्षा सहायता के लिए माँगे आवेदन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में शिक्षा सहायता के लिए कक्षा 1 से कॉलेज स्तर तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं । शिक्षा सहायता के तहत चयनित विद्यार्थियों को किताबें, फीस के चैक, स्टेशनरी, स्कूल बैग, नोट बुक्स आदि भेंट की जायेगी । संस्था की मीटिंग में शिक्षा दान अभियान के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों ने किया ।

संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के अनुसार विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में पहली शर्त यह होगी कि विद्यार्थी ने गत परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हो । इसके बाद सबसे पहले उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके माता-पिता नहीं हैं । दूसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जाएगा जिनके पिता नहीं है या बीमार चल रहे हैं ।तीसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जायेगा जिनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है ।

आवेदन पत्र संस्था के वर्किंग कार्यालय 18 बी, श्रीकल्याण नगर , करतारपुरा, जयपुर से या वेबसाइट www.samarpansanstha.org से प्राप्त किये जा सकते हैं । पूर्ण विवरण के साथ फॉर्म भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है ।

संस्था द्वारा आगामी 05 जुलाई 2026 को “12 वाँ शिक्षा दान महोत्सव “ आयोजित किया जायेगा । चयनित सभी विद्यार्थियों को “ शिक्षा दान महोत्सव “ में बुलाकर शिक्षण सामग्री व फीस के चैक भेंट किये जायेंगे ।

उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा इससे पूर्व गत 16 वर्षों में चयनित 1022 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता उपलब्ध करवायी जा चुकी है ।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments