जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) लाफ्टर क्लब एवं सुखाड़िया समाधि मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुखाड़िया समाधि मेमोरियल पार्क में विश्व लाफ्टर डे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हास्य योग, ठहाकों और आनंदमयी वातावरण ने सभी उपस्थित सदस्यों को ऊर्जा एवं सकारात्मकता से भर दिया।

गोपाल कनेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में घनश्याम नागदा, सुभाष चंद्र मेहता एवं ठाकुर दास वैष्णव द्वारा विभिन्न प्रकार के हास्य योग कराए गए, जिनमें सिंह हास्य, मोबाइल हास्य, स्वागत हास्य, ताली हास्य एवं मौन हास्य प्रमुख रहे। सभी सदस्यों ने जोरदार ठहाकों के साथ हास्य योग का आनंद लिया।

अध्यक्ष सुभाष चंद्र मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व लाफ्टर डे की शुरुआत 11 जनवरी 1998 को मुंबई में डॉ. मदन कटारिया द्वारा की गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष मई माह के प्रथम रविवार को पूरे विश्व में लाफ्टर डे मनाया जाता है।

वक्ताओं ने बताया कि नियमित हास्य योग करने से मानसिक तनाव कम होता है, सकारात्मक सोच विकसित होती है, हृदय स्वस्थ रहता है तथा शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। हंसी व्यक्ति के जीवन में आनंद, उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे सरल माध्यम है।

इस अवसर पर के.एल. सिसोदिया, अभय चित्तौड़ा, गोपाल कनेरिया, नवल सेठ, स्वदेश सक्सेना, विशाल अग्रवाल, के एल नलवाया, प्रकाश जैन, संपत लाल जोशी, ओमप्रकाश टांक,सागरमल मोगरा, ओमप्रकाश बजाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069