दो वर्षों बाद बेटे से मिला पिता, अपना घर आश्रम बना बिछड़े परिवार के मिलन का माध्यम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम उदयपुर ने एक बार फिर मानव सेवा और पुनर्वास का ऐसा भावपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। लगभग दो वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े एक आश्रयहीन युवक का अपने परिजनों से मिलन आश्रम में भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से एक असहाय एवं लावारिस अवस्था में मिले प्रभुजी को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती कराया गया था। 

आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह और आश्रम काउंसलिंग टीम द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान प्रभुजी ने अपना नाम “कलुआ” बताया, लेकिन अपने परिवार अथवा पते के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ रहे।

इधर, दूसरी ओर उनका परिवार पिछले दो वर्षों से लगातार उन्हें तलाश रहा था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई और अनेक स्थानों व आश्रमों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

कलुआ प्रभुजी के पिता राधेश्याम अपने पुत्र की तलाश करते हुए जब अपना घर आश्रम बाड़ी (राजस्थान) पहुंचे, तब उन्हें जानकारी मिली कि उनका पुत्र उदयपुर आश्रम में सुरक्षित है। बाड़ी आश्रम से तुरंत उदयपुर आश्रम संपर्क कर पिता की पुत्र से फोन पर बात करवाई गई। वर्षों बाद बेटे की आवाज सुनते ही पिता की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले।

पिता राधेश्याम, बड़े भाई राधारमन, लोकेश, चाचा दिनेश एवं भाई कुलदीप उदयपुर आश्रम पहुंचे और भावुक माहौल में कलुआ प्रभुजी को अपने साथ घर ले गए। 

भाई लोकेश ने बताया कि कलुआ उर्फ मुकेश दो वर्ष पूर्व किशनगढ़ से अचानक लापता हो गया था। परिवार मूलतः लखेपुरा, बाड़ी जिला धौलपुर का निवासी है तथा रोजगार के लिए किशनगढ़ आया हुआ था। परिवार ने हर संभव प्रयास किए, अनेक आश्रमों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

परिवार बागेश्वर धाम का श्रद्धालु है। राधेश्याम भावुक होकर बोले "हमें विश्वास था कि एक दिन हमारा बेटा जरूर मिलेगा। आज बागेश्वर धाम के आशीर्वाद और अपना घर आश्रम की सेवा भावना से हमारा पुत्र हमें वापस मिल गया।"

उदयपुर आश्रम में रहते हुए कलुआ प्रभुजी ने अपने सरल स्वभाव और खुशमिजाज व्यवहार से सभी सेवाभावियों का दिल जीत लिया था। आश्रम में कोई भी कार्यक्रम हो, सबसे पहले नृत्य कर आनंद लेने वाले कलुआ प्रभुजी को सभी प्रेम से “फौजी” कहकर पुकारते थे।

आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सहसचिव सुनील चौहान एवं सदस्य सर्वेश चौहान ने तिलक एवं उपरना-पगड़ी पहनाकर प्रभुजी को सम्मानपूर्वक उनके परिजनों के साथ विदा किया। विदाई के समय आश्रम का माहौल अत्यंत भावुक हो गया। 

सभी प्रभुजनों ने कलुआ प्रभुजी के साथ एक बार फिर नृत्य कर खुशी और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि अपना घर आश्रम उदयपुर ने पिछले पाँच वर्षों में 117 बिछड़े लोगों को उनके परिवारों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments