पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी एक जून से शुरू करेंगे स्वाभिमान बचाओ आंदोलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। प्रदेश महामंत्री एवं जयपुर जिला अध्यक्ष पुरूषोतम टेलर ने बताया कि जयपुर में विभागीय स्तर पर लम्बी अनुनय विनय के बाद आखिरकार आंदोलन का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि आंदोलन का चरणबद्व कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रथम चरण में राज्य सरकार के स्तर पर ज्ञापन लगाने के बाद एक जून को उपखण्ड मुख्यालयों पर ज्ञापन दिए जाएंगे।

ये है बाबुओ की प्रमुख मांगें :-

1. सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पैटर्न लागू करवाना।

2. कार्मिक विभाग के नॉर्म्स के मुताबिक सम्पूर्ण केडर रिव्यू करवाना।

3. वित्त विभाग के नॉर्म्स के मुताबिक ग्राम पंचायत स्तर पर त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू करना।

4. पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक की तर्ज पर अतिरिक्त प्रभार व हार्ड ड्यूटी अलाउंस।

5. एक ही भर्ती में देरी से भर्ती किये गए कार्मिको को नोशनल लाभ देना।

6. अंतरजिला स्थानांतरण करवाना।

7. फर्जी भर्ती प्रकरण की जांच विरोधी केडर से नही करवाकर तृतीय पक्ष से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना |

यह रहेगा आंदोलन का कार्यक्रम :-

01 जून-ब्लॉक स्तर पर एसडीएम को ज्ञापन।

07 जून-जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन

10 से 16 जून-आधा दिन कलम डाउन

17 जून-ब्लॉक स्तर पर सद्बुद्धि यज्ञ

18 जून-जिला स्तर पर सद्बुद्धि यज्ञ

19 जून-राज्य स्तर पर सद्बुद्धि यज्ञ

24 जून-प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का जयपुर कूच

25 जून-ब्लॉक कार्यकारिणी का जयपुर कूच

01 जुलाई-वीबी जी राम जी का सम्पूर्ण बहिष्कार।

06 जुलाई-जयपुर में मुख्यमंत्री का घेराव

07 जुलाई- जयपुर में जल महल पर महाजल समाधि

जिला अध्यक्ष पुरूषोतम टेलर ने बताया कि हमारी मांगो पर निर्णय नही किया जाता है तो जयपुर में मुख्यमंत्री के घेराव के बाद सामूहिक महाजल समाधि होगी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments