​सिंगोद खुर्द के दिव्यांग दंपती को पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भेंट की स्कूटी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को संबल प्रदान करने और "नर सेवा ही नारायण सेवा" के संकल्प को साकार करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजस्थान व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने एक बार फिर संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है। शर्मा ने सिंगोद खुर्द निवासी दिव्यांग रमेश कुमार सेठी और उनकी धर्मपत्नी ममता रैगर को स्कूटी भेंट कर उन्हें आत्मनिर्भरता का संबल प्रदान किया।


कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक शर्मा का परिवारजनों और ग्रामवासियों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। ​दिव्यांगता के कारण यह दंपती चलने-फिरने और अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी असहनीय व संघर्षपूर्ण जीवन जीने को मजबूर थे। इस अवसर पर रामलाल शर्मा ने दिव्यांग दंपती का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी। स्कूटी पाकर दंपती के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

​इस मौके पर रामलाल शर्मा ने कहा कि अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के हर वंचित, शोषित और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और उनके जीवन को सुगम बनाना ही हमारा मुख्य ध्येय है। इस संबल से अब इस दंपती का जीवन आसान हो सकेगा और वे समाज में आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

इस अवसर पर भाजपा गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत, थानाधिकारी विनोद सांखला, त्रिलोक लोच्छिब, सुरेश कुमार सैनी (सरपंच - सिंगोद कला), कजोड़ चोपड़ा (पूर्व सरपंच - सिंगोद कला), गोपाल यादव (पूर्व उपसरपंच - सिंगोद खुर्द), पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी चमन लाल वर्मा, वार्ड पंच प्रभु दयाल यादव, और वार्ड पंच महेंद्र कुम्हार, देवेंद्र सिंह राठौड़, पवन चोपड़ा, सुरेश चोपड़ा, जगदीश यादव (पोस्टमैन), कैलाश चंद सैनी, गुलाब अग्रवाल, रामावतार चोपड़ा, ओम सिंह कविया, पप्पू टेलर, राहुल शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, राहुल कुम्हार, रामेश्वर यादव, विक्रम सिंह शेखावत, राम सिंह शेखावत, जगन्नाथ जी (मैनेजर), रामदेव शास्त्री, जीवन राम रैगर, बंशीधर वर्मा, उमेद राम रैगर, ओम प्रकाश सोनी, श्रवण लाल रैगर, मुरारी लाल बुनकर, गुलाब चंद रैगर, लहरी नाथ योगी, मुकेश कुमार सैनी, मनोहर लाल ढाका, अनिल मीणा, डॉ. लक्ष्मण सियाग, राजेश कुमार अंकुर (प्रधानाचार्य) और सोनू वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन सरदार सिंह जाखड़ द्वारा किया गया। उपस्थित सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रामलाल शर्मा की इस मानवीय और अनूठी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments