पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर अपना घर आश्रम में हुआ तुलादान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ शुक्ला एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को बेदला स्थित अपना घर आश्रम, उदयपुर में धार्मिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आश्रम के मंत्री अशोक कुमार कोठारी ने बताया कि महावीर कॉलोनी, बेदला मार्ग निवासी व्यवसायी कैलाश अग्रवाल ने तुलादान कर आश्रम निवासित प्रभुजनों के लिए खाद्य सामग्री का दान किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के कोषाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ तुलादान की प्रक्रिया संपन्न कराई।

इस अवसर पर आश्रम के मंत्री अशोक कुमार कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सेवा साथी आकाश, रोहित, विश्वेंद्र एवं उदय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात आश्रम परिवार की ओर से कैलाश अग्रवाल का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। जरूरतमंदों की सेवा एवं सहयोग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से सेवा और दान के कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments