निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) ग्लेनमार्क फार्मा के तत्वावधान में सुखाड़िया मेमोरियल पार्क में "उच्च रक्तचाप : कारण, बचाव एवं उपचार" विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। गोपाल कनेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. सामर ने उपस्थित नागरिकों को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के कारणों, इसके दुष्प्रभावों तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. सामर ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, अत्यधिक नमक का सेवन, तनाव, मोटापा, धूम्रपान तथा शारीरिक गतिविधियों की कमी उच्च रक्तचाप के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप को "साइलेंट किलर" कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण प्रारंभिक अवस्था में स्पष्ट दिखाई नहीं देते, लेकिन यह हृदय रोग, स्ट्रोक तथा किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

उन्होंने संतुलित एवं कम कैलोरी युक्त भोजन लेने, प्रतिदिन नमक की मात्रा नियंत्रित रखने, अधिक से अधिक फल एवं हरी सब्जियों का सेवन करने तथा नियमित हल्का व्यायाम और योग अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए तथा रक्तचाप की नियमित जांच कराते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 40 लोगों के शुगर एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। शिविर के सफल संचालन में जितेंद्र सिंह, विकास कुमार एवं गौरव सेन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में लाफ्टर क्लब के सचिव घनश्याम नागदा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

लाफ्टर क्लब के एन के सेठ, स्वदेश सक्सेना, संपत लाल जोशी, रमेश चौधरी, ओमप्रकाश टांक, लाला भाई,  जगदीश कुमावत के साथ अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments