चौमूं पुलिस की IPL मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-अभियुक्तों के कब्जे से 08 मोबाइल, 01 लैपटॉप व सट्टेबाजी में उपयोग में लिये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किये गये जप्त

-अभियुक्त ग्राहकों को ZOOM APP के माध्यम से आई.डी. पासवर्ड उपलब्ध करवाकर सट्टा का कर रहे थे संचालन

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) थाना चौमूं की IPL मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाई की गयी है | मन प्रशान्त किरण I.P.S. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के द्वारा I.P.L. क्रिकेट टी-20 लीग के दौरान जयपुर शहर में सट्टोरियों द्वारा खिलवाये जा रहे ऑनलाईन सट्टे के खिलाफ कार्यवाई करने हेतू समस्त सहायक पुलिस आयुक्तगण व थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिस पर मन प्रशान्त किरण I.P.S. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन एवं राजेश कुमार गुप्ता R.P.S. अति.पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं आलोक सैनी R.P.S. सहायक पुलिस आयुक्त चौमू के सुपरविजन व हरवेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चौमूं के नेतृत्व में चौमूं थाना क्षेत्र में कार्यवाही करने हेतू विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा चौमूं थाना क्षेत्र में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले अभियुक्तों पर निगरानी की गई तथा मुखबीर खास मामूर किये गये। कल दिनांक 27.05. 2026 को राजस्थान रॉयल व सनराईज हेदराबाद के बीच चले रहे टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान मुखबीर खास से इत्तला मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा टारगेट स्कुल के पास स्थित मकान पर दबिश देकर सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया तथा दो सटोरियों को गिरफतार किया है तथा कुल 08 मोबाईल व 01 लैपटॉप व अन्य उपकरण जब्त किये गये हैं। मौबाईलों को अभियुक्त द्वारा सट्टे की लाईन जोडने, लाईन के माध्यम से ग्राहकों से वाईस कालिंग करने में काम में लिया जा रहा था। शख्सों के द्वारा ऑनलाईन सट्टा के रुपयों का लेन देन स्वंय के बैंक खातो में प्राप्त करना व कुछ नकद रुपयों का लेन देन करना बताया है। 

पुलिस ने मक्खन लाल सैनी पुत्र स्व. मोहनलाल सैनी जाति माली उम्र 42 वर्ष निवासी बिहारीपुरा रोड, फाटक के पास रेल्वे स्टेशन वार्ड नं. 17 चौमूं पुलिस थाना चौमूं जिला जयपुर और सुरेन्द्र सैनी पुत्र गिरधारी लाल सैनी जाति माली उम्र 40 वर्ष निवासी न्यू रॉयल धर्मकांटा के सामने पीपराली रोड सीकर पुलिस थाना उधोग नगर जिला सीकर को गिरफ्तार किया है | अभियुक्तों के खिलाफ प्रकरण संख्या 269/2026 धारा 318(4), 112(2), 61 (2) बी.एन.एस. 2023, 66 डी आईटी एक्ट व 3/4 आरपीजीओ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है तथा अन्य सहयोगियों एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जाँच की जा रही है। अन्य आरोपी बनवारी लाल मीणा निवासी उदयपुरिया व महेश सैनी निवासी सीकर की तलाश जारी है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments