अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर ने किया नमोकार महामंत्र का जाप

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री 105 ज्ञानमती माता के पावन आशीर्वाद व प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका 105 श्री चंदनामति माता की पावन प्रेरणा से राष्ट्रीय महामंत्री सारिका बिलाला के निर्देशन में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर की ओर से महिला संगठन जयपुर महानगर की अध्यक्ष रीमा गोधा के नेतृत्व में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र संघीजी सांगानेर में सांगानेर वाले बाबा 1008 श्री आदिनाथ भगवान को छत्र चढ़ाकर महिला संगठन के सफलता की कामना कर कार्यक्रम की शुरूआत की । सांगानेर वाले बाबा की जय और जय जय गुरूमां के जयकारा से मंदिर परिसर गूंज उठा । 

इस अवसर पर महिला संगठन जयपुर महानगर इकाई की सभी महिला सदस्यों ने पीले परिधान में नमोकार महामंत्र का जाप किया। इसके पश्चात पंच परमेष्टि भगवान व मूलनायक अतिशयकारी भगवान आदिनाथ की आरती की । इस मौके पर अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर के सभी पदाधिकारियों व साधारण सदस्यों का तिलक लगाकर संगठन का बैच वाला दुप्पटा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया । साथ ही अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर इकाई द्वारा अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या व उनकी धर्मपत्नी अनीता बड़जात्या को साफा व दुप्पटा ओढाकर सम्मान भी किया । 

इस मौके पर अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर की अध्यक्ष रीमा गोधा, मंत्री शिमला जैन, उपाध्यक्ष सुनीता चांदवाड़, कोषाध्यक्ष बीना सोगानी, संयुक्त मंत्री आरती अजमेरा, प्रचार मंत्री सुनीता जैन, सांस्कृतिक मंत्री निशा गंगवाल, संरक्षक सुधा शाह, संरक्षक अनीता जैन हाथरस सहित सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

रिपोर्ट : आशा पटेल


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments