अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ किशनगढ़ रेनवाल की कार्यकर्ता प्रशिक्षण बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

किशनगढ़ रेनवाल (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड किशनगढ़ रेनवाल द्वारा द्वारा संकुल कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु खंड स्तरीय बैठक का आयोजन मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ रेनवाल में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष अशोक कुमार ढाका ने की तथा प्रवासी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष चौथमल कुमावत के पर्यवेक्षण एवं मुख्य वक्ता प्रेम सिंह एवं जिला उपसभाध्यक्ष राजकुमार देवंदा के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना एवं संगठन गीत के साथ के साथ किया गया। मुख्य वक्ता प्रेम सिंह ने संकुल कार्यकर्ता प्रशिक्षण के महत्व एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। 

प्रवासी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने संगठन के इतिहास, नवीन नामकरण एवं स्वरूप पर जानकारी दी। तथा खंड ,संकुल एवं विद्यालय संरचना के स्वरूप, कार्य एवं कर्तव्य के संदर्भ में संयोजक , महिला संयोजक को उनकी  भूमिका, कार्य दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी । संगठन के कोष के संदर्भ में लेखा-जोखा करने एवं अंकेक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अंत में खंड अध्यक्ष अशोक कुमार ढाका ने संगठनात्मक एकता एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपना शिक्षक धर्म निभाते हुए संगठन के कार्य करने का आह्वान किया साथ ही अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री शिव प्रकाश यादव ने किया। 

इस अवसर पर महिला मंत्र खंड महिला मंत्री पुष्पा, अर्चना टॉक, हंस पारीक, पिंकू कुमावत, श्याम सुंदर शर्मा, मोहनलाल कुमावत ,अमजद खान पठान ,पवन कुमार चौधरी, घनश्याम कुमावत ,संतोष कुमार जाट, रामचंद्र कुमावत, महेंद्र सिंह कुमावत, राजेश बिडसर, गजानंद पारीक, रतन लाल कुमावत ,मुकेश कुमावत, प्रदीप ढकरवाल ,मांगीलाल कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments