बोर्ड परीक्षा टॉपर विद्यार्थियों का ग्रामीणों ने रैली निकालकर किया शानदार स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरिया के बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का श्री श्री 1008 भगवानपुरी महाराज के सानिध्य एवं प्रधानाचार्य गोविंद नारायण बराला के नेतृत्व में गांव में रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने शानदार ,भव्य स्वागत टॉपर विद्यार्थियों , प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ  का जगह-जगह  माला ,दुपट्टा पहनाकर ,साफा बंधवाकर स्वागत किया गया । जगह-जगह रैली पर ग्रामीणों ने फूल बरसा स्वागत किया तथा जूस, पानी की व्यवस्था की गई।


ग्रामीणों एवं शिक्षाविदों ने कहा कि इस विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का परिणाम हमेशा शत प्रतिशत रहता है । बोर्ड परीक्षा परिणाम हमारे गांव का गौरव और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व की पहचान है। इसलिए विद्यालय परिवार का मान- सम्मान ,स्नेह, भव्य स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। 

रैली के स्वागत में गांव के शिक्षाविद् भामाशाह , सामाजिक कार्यकर्ता ने  बढ़ चढ़कर के भाग लिया। यह अनुपम दृश्य देखकर गांव के बच्चे ,महिलाएं ने भी विद्यालय के प्रति उत्साह दिखा कर उनका मान सम्मान बढ़ाया।  

प्रधानाचार्य गोविंद बराला ने कहा कि विद्यालय परिवार पर जो विश्वास ,आस्था और अटूट प्रेम करके सम्मान दिखाया है। उस सम्मान को विद्यालय परिवार तहेदिल से स्वीकार करते हुए समस्त स्टॉफ ने ग्रामीण वासियों को विश्वास दिलाया कि विद्यालय परिवार अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा में इससे भी बेहतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर इस गांव का मान सम्मान , गौरव बढ़ाने में विद्यार्थियों के हित में और भी अधिक कड़ी मेहनत, लगन से कार्य करके इस गांव का नाम रोशन करेंगे। 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जयपुर द्वितीय जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने कहा कि यह अनुपम , अद्वितीय मान सम्मान को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा तथा इस सम्मान को बनाए रखने के लिए इस गांव के विद्यार्थियों के प्रति कड़ी मेहनत के साथ शिक्षण करवाया जावेगा। इस रैली में  समस्त अध्यापकगण, अध्यापिकाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। 

रैली में प्रशासक मुकेश मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश डागर, भामाशाह बंशीधर डागर, सामाजिक कार्यकर्ता शिम्भूदयाल यादव, गिरधारी लाल यादव, युवा नेता कृष्ण कुमार सेन, बीना देवी नागर जिला परिषद सदस्य भाजपा,पूर्व सरपंच रामस्वरूप सौकरियां, पूर्व सरपंच गुल्लाराम यादव, डॉ. गप्पू शर्मा (शिवरतन शर्मा), मास्टर श्याम सुंदर शर्मा, महेंद्र मीणा,नंद किशोर शर्मा व्यवस्थापक कृष्णा पब्लिक स्कूल, लालचंद कुमावत,मूलचंद कुमावत,सुरेश कुमावत,सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल मीणा, एसएमसी अध्यक्ष बाबूलाल भुराड़िया, कैलाश चंद्र नागर, राधेश्याम नागर, चंदाराम भुराडिया, महेश सैनी भामाशाह,दिनेश यादव, सीमा सैनी, ममता यादव, मुरारी लाल सैनी, कैलाश चंद अटल, अजीज खान, मालीराम गुर्जर आदि संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहकर  रैली में भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments