कन्या महाविद्यालय में हुई रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौमूं में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना की गई। इस केंद्र के माध्यम से छात्राओं को निर्भया स्क्वॉड द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 30 छात्राओं ने निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु अपना पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं महिला प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी प्रो. ऊषा पारनामी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के माध्यम से आत्मविश्वास एवं सुरक्षा भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रीना शक्तावत ने छात्राओं को मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया। समिति सदस्य डॉ. ऋचा गुप्ता ने अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उनसे मुकाबला करने की क्षमता विकसित करने पर बल दिया।

शहीना परवीन ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, आपदा प्रबंधन तथा प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी। अनीता कुमावत ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं के व्यक्तित्व में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास होगा।

इस अवसर पर प्रो. मीनाक्षी जैन, शमशेर खान, प्रो. हेमलता आंकोदिया, डॉ. उमेश कुमार, भगवान सहाय शर्मा, डॉ. अजय खोरवाल, रेशमा कंवर, कमल श्योरण , देवकी नंदन शर्मा, द्वारका प्रसाद पंचोली, मनीषा ढाका, अजय चौधरी एवं कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी  सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments