नवगठित जिला सलूम्बर में प्रथम निःशुल्क योग कक्षा का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सलुम्बर (संस्कार सृजन) “आओ योग करें – सबके साथ, सबके स्वास्थ्य के लिए” अभियान की 22वीं कड़ी के अंतर्गत उदयपुर के 13 कर्मठ एवं समर्पित योग योद्धाओं का दल प्रातः 4:30 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर सलुम्बर पहुँचा। प्रातः 6:30 से 8:30 बजे तक नवगठित जिले में योग की अलख जगाते हुए सलुम्बर के तालाब की पाल के नीचे स्थित केसर सिंह उद्यान में नि:शुल्क योग कक्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं विश्व योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। राज्य कार्यकारिणी राजस्थान (पश्चिम) के सदस्य एवं उदयपुर पतंजलि योग परिवार के वरिष्ठ योगी मांगीलाल जेलिया तथा मुकेश पाठक ने योग सत्र का संचालन किया। योगाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सनाढ्य ने योग एवं आयुर्वेद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

योगाचार्य प्रीतम सिंह चूण्डावत ने योग साधकों की त्रुटियों का सुधार करते हुए आसनों की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सभी को मार्गदर्शन दिया। डॉ. नारायण सिंह चावड़ा ने उपस्थित सभी योग साधकों को नियमित योगाभ्यास करने की प्रतिज्ञा दिलाई। “आओ योग करें” श्रृंखला के प्रणेता गणपत लाल चितारा ने योग पर अपनी स्व-रचित गीत प्रस्तुति दी।

भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत ने उदयपुर से आए सभी योग योद्धाओं का परिचय कराया। सलुम्बर के प्रभारी अधिकारी संदीप वैष्णव के नेतृत्व में स्थानीय योगियों ने सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर गणेश लाल डांगी एवं प्रीतम सिंह चूण्डावत ने विशेष योग आसनों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में नरेश पालीवाल, गुलाब सिंह राव, हीरालाल सुथार सहित अनेक योग साधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नेत्रपाल सिंह चौहान ने अभियान की 23वीं कड़ी देबारी में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। स्थानीय योग साधकों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। 

इस पर मोहन सिंह शक्तावत ने आश्वस्त किया कि सलुम्बर जिले को योग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु राज्य स्तर पर मांगीलाल जेलिया, नेत्रपाल सिंह चौहान, मुकेश पाठक एवं नरेश पालीवाल को अधिकृत किया गया है तथा उदयपुर के योगी निरंतर यहाँ आकर सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उदयपुर सेक्टर-4 में संचालित नियमित योग कक्षा के सूत्रधार पवन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments