नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर राजविलास गार्डन में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में आचार्य सुमंत्र कृष्ण शास्त्री ने वामन अवतार एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं सरल शैली में वर्णन किया। आचार्य ने अपने प्रवचन में बताया कि वामन अवतार में भगवान विष्णु ने वामन ब्राह्मण का रूप धारण कर असुर राजा बलि के अभिमान का हरण किया और धर्म की स्थापना की। 

इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने दान, विनम्रता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते ही पूरा पांडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। आचार्य ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु कथा श्रवण कर भावविभोर हो उठे और पूरे वातावरण में भक्ति का रस व्याप्त हो गया। विराज फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कथा का श्रवण करने का आह्वान किया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments