ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत रोजगार मेले 2026 का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एस.एस. जैन सुबोध गर्ल्स पीजी कॉलेज, सांगानेर जयपुर में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत रोजगार मेले 2026 का आयोजन नेशनल करियर सर्विस सेंटर जयपुर ,श्रम एवं  रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार  के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हनुमान सहाय मीणा रोजगार कार्यालय के सहायक निर्देशक उपस्थित रहे एवं अतुल कुमार सोनू, उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, अतिथि के रूप में शामिल हुए। कॉलेज समन्वयक संजीव कोठारी और प्रिंसिपल डॉ रीटा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर ,टेलिपरफॉर्मेंस, EHCC हॉस्पिटल्स, यशस्वी ग्रुप ,राजमहल प्लेस होटल ,जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, मैक्स रिसर्च, जेएसएस ज्वेलर्स ,गिरनार केयर ,टीमलीज, करियर मार्ट , इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ये कंपनियाँ बैंकिंग, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, होटल और हॉस्पिटल, हेल्थ केयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से थीं। इन कंपनियों द्वारा 2.4-6 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज की पेशकश की गई। कुल 35 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें कुल 62 उम्मीदवारों का चयन हुआ।

कार्यक्रम के अंत में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलिमा गोखरू ने सभी मुख्य अतिथियों, कंपनी प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से हुआ, कार्यक्रम में 500 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए जिनमें से 265 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments