कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्यापीठ शिक्षण संस्थान की छात्र-छात्राओं ने पलसाना ब्लॉक में ऐतिहासिक परिणाम के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को माला, साफा एवं मेडल पहनाकर उनके अभिभावकों के साथ शानदार सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर रिछपाल सिंह रूलानिया थे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएसई प्रिंसिपल राजेश गोदारा ने की। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय की कला संकाय की छात्रा कोमल बिजारणिया पुत्री रामपाल बिजारणिया 97.80 प्रतिशत , विज्ञान संकाय की छात्रा कोमल कंवर शेखावत पुत्री दिलीप सिंह शेखावत ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का ही नहीं बल्कि पलसाना क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। कोमल कंवर ने जीव विज्ञान में 100में 100 और केमिस्ट्री में 100 में 99 अंक प्राप्त किए। वही कोमल बिजारणिया ने ज्योग्राफी एवं राजनीति विज्ञान में 100 में 99 अंक प्राप्त किया। 

डायरेक्टर रूलानिया ने आभार व्यक्त करते हुए मोटिवेशन दिया। इस दौरान डायरेक्टर रिछपाल सिंह रूलानिया, प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा, बनवारीलाल कुमावत, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, सतवीर, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद सैनी, जुगलकिशोर, लालचंद , बनवारीलाल, सीताराम, सुभाष कुमार, सुरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, पन्नालाल,नीतू, संगीता, मीना, पूजा सहित विद्यालय स्टाफ छात्राएं मौजूद रहे।

टॉपर्स छात्र छात्राओं ने बताए अपने सफलता के राज

कला संकाय की छात्रा कोमल बिजारणिया ने कहा कि मैं अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे पूरी तरह से मार्गदर्शन प्रदान किया

विज्ञान संकाय की छात्रा कोमल कंवर शेखावत ने कहां की मैं प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी, परिणामस्वरूप मैंने जीव विज्ञान में 100/ 100 तथा रसायन विज्ञान में 99/100 अंक प्राप्त किये है, मैं अपनी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता तथा गुरुजनों को देना चाहती हूं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments