सुरक्षित नागरिक ही राष्ट्र धरोहर - डॉ. राजश्री गांधी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी ने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी का मौलिक अधिकार है एवं जहां सुरक्षा होती है, वहां आत्मविश्वास उत्पन्न होता है, और जहां स्वास्थ्य होता है, वहां कार्यक्षमता एवं उत्पादकता स्वतः बढ़ती है। सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण किसी भी संस्था की सफलता का आधार होता है।

डॉ. गांधी ने बताया कि सुरक्षित कार्यस्थल न केवल शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है, जिससे कर्मचारी अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर पाते हैं। स्वस्थ कर्मचारी ही देश की वास्तविक शक्ति हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी मातृशक्ति है, और उनके लिए कार्यस्थलों पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना प्रत्येक नियोक्ता की जिम्मेदारी है।

इस संदर्भ में उन्होंने POSH Act 2013 का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2013 में इस महत्वपूर्ण कानून को लागू किया गया, जिसका उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

डॉ. गांधी ने कहा कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे निर्भीक होकर अपने कार्यक्षेत्र में योगदान दे रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल संस्थान ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी का भी यह कर्तव्य है कि वह कार्यस्थल को सुरक्षित, सकारात्मक और सहयोगात्मक बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाए।

अंत में उन्होंने सभी से आह्वान कर कहा की सुरक्षा को अपनाएं,स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें,अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करें  और सुरक्षा ही समृद्धि है, और समर्पण ही सफलता की कुंजी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments