सरकारी विद्यालयों में धन की कमी नही आने दूंगा - मोहन कुड़ी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मनोहरपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी मनोहरपूर में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक बोदी लाल जाट व सीताराम यादव शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय भिखावाला शाहपुरा का सेवानिवृत्त समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी के प्रांगण आयोजित किया गया |

यह कार्यक्रम मशहूर भामाशाह व एडवोकेट मोहन कुड़ी के मुख्य आतिथ्य व लीला कुड़ी की अध्यक्षता में मनाया गयावरिष्ठ अध्यापक बोदी लाल जाट व शारीरिक शिक्षक सीताराम यादव के सम्मान में विचार व्यक्त करते हुए मशहूर भामाशाह मोहन कुड़ी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं,व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। विद्यालय में भले ही सेवाकाल पूरा हो जाए,मगर एक शिक्षक आजीवन अपने चारों ओर ज्ञान का प्रकाश फैलाया करते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते रहते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति एक नई जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। 

कुड़ी ने कहा सरकारी विद्यालयों में धन की कमी नही आने दूंगा इसके अलावा मुझसे कोई उम्मीद नही रखे | लीला कुड़ी ने कहा कि अच्छे अध्यापक हमेशा याद आते हैं | उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का मूलमंत्र हैं इसलिए एक रोटी कम खालो परन्तु पढ़ाई करो |

कुड़ी के द्वारा विद्यालय स्टाफ व सभी विद्यार्थियों को भोजन करवाया गया इस पहल पर अध्यापकों ने कुड़ी का आभार व्यक्त किया |

समारोह मे सेवानिवृत दोनों अध्यापकों का कुड़ी परिवार व साथी अध्यापकों व ग्रामीणों ने माला साफ़ा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों ने बोदी लाल जाट के कार्यकाल की सराहना की |

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बोदी लाल जाट व सीताराम यादव ने सेवानिवृत्ति के पश्चात भी शिक्षा एवं समाज सेवा क्षेत्र में सदैव कार्यशील रहने की अवधारणा प्रकट करते हुए सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मदन लाल रैगर, व्याख्याता सोनू अग्रवाल, जयंती सोगरा वरिष्ठ अध्यापक, देवी साईं जाट, जलालुद्दीन, महेश चंद्र यादव, राम गोपाल बुनकर, राम किशोर यादव ,मनीष शर्मा, महेंद्र मीणा,श्रवण लाल गुर्जर समस्त स्टाफ साथी उपस्थित रहे |

उल्लेखनीय है कि कुड़ी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी में पिछले 3 साल में 16,50,000 का योगदान किया है, जिसमें विद्यालय का में गेट 35 X 35 का चबूतरा, 5 कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, विद्यालय में बैल इनवर्टर, दो बैटरी सहित, वाटर कूलर, रो कुर्सियां, फर्नीचर आदि और विद्यालय के भौतिक विकास में आर्थिक सहयोग करने के हमेशा तत्पर रहते है और आगे भी उनका कहना है कि विद्यालय की समस्त आवश्यकताएं पुरी की जाएगी | विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन वृद्धि के लिए कुडी  ने ग्राम वासियों से निवेदन किया और विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए | इस अवसर पर विद्यालय में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

रिपोर्ट : जाफ़र लोहानी

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments