शाहपुरा में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) राजस्व एवं आदर्श ग्राम पंचायत मुख्यालय शाहपुरा के नवनिर्मित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी धाम में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा।


श्री वीर तेजाजी महाराज सेवा समिति शाहपुरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वासियों एवं श्री वीर तेजाजी महाराज सेवा समिति शाहपुरा के द्वारा 1 मई शुक्रवार को प्रातः 7: 15 बजे सुसज्जित महिलाओं के द्वारा डीजे के साथ विराट कलश यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली जाएगी। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 

2 मई शनिवार को प्रातः से यज्ञ हवन एवं शाम 5 बजे से रात्रि 1 बजे तक  भामाशाहों का सम्मान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 3 मई रविवार को अभिजीत मुहूर्त में विद्वान पंडितों के द्वारा लोक देवता श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, प्रसाद वितरण, भंडारे का आयोजन होगा। रात्रि में सुप्रसिद्ध गायक सुरज्ञान सैनी लालसोट, डांसर प्रिया मारवाड़ी एवं डांसर लक्की राजस्थानी , राजस्थान के सुप्रसिद्ध तेजा गायन के सिरमौर नरेंद्र मुड़वाडिया एंड पार्टी के द्वारा रंगारंग भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। 

ग्राम पंचायत मुख्यालय शाहपुरा के इतिहास में प्रथम बार आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक,भव्य व धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्राम जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रात्रि कार्यक्रम में अशोक छैला, खुशी चौधरी, सलमान मालपुरा, गोरी सैनी, भंवर लेगा, सिमरन जयपुर सहित अनेक लोक कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्री वीर तेजाजी महाराज को रिझाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्री वीर तेजा भक्तों एवं ग्राम वासियों के द्वारा पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments