पायस दुग्ध उत्पादक संस्था ने किया महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

निवाई (संस्कार सृजन) आनंदपुरा में पायस दुग्ध उत्पादक संस्था (पायस डेयरी) द्वारा सी. के. एस. हॉस्पिटल के सहयोग से महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान सी. के. एस. हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। महिलाओं को विशेष रूप से स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर रिंकू शर्मा, निदेशक, पायस डेयरी ने अपने संबोधन में कहा कि पायस डेयरी अपने सदस्य किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। उन्होंने सभी महिलाओं से पायस की सदस्यता ग्रहण कर इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. मनवीर सिंह, मुख्य कार्यकारी, पायस डेयरी ने कहा कि महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पायस डेयरी अपने सदस्यों से दुग्ध संग्रहण कर उन्हें दूध का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ सरसों, जीरा आदि कृषि उत्पादों के उचित मूल्य दिला रही है और भविष्य में इन्हें और आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि पायस द्वारा कुछ क्षेत्रों में मोबाइल वेटरनरी यूनिट संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से पशुओं का उपचार किसानों के घर पर ही किया जा रहा है। भविष्य में इस सुविधा को निवाई क्षेत्र में भी लागू करने की योजना है। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के सभी उपस्थित नागरिकों एवं महिलाओं ने पायस डेयरी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments