हमें अपने और पृथ्वी दोनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा- डॉ सुनील बिष्ट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जोधपुर (संस्कार सृजन) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण जोधपुर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसमें सेवानिवृत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील बिष्ट मुख्य अतिथि तथा यूनिक इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन गोयल विशिष्ट अतिथि रही। स्वागत भाषण के दौरान कार्यालय प्रभारी डॉ. विनीत कुमार रावत ने विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डाला तथा सभी का स्वागत अभिनंदन किया।


मुख्य अतिथि डॉ. सुनील बिष्ट ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मृदा के स्वास्थ्य और मनुष्य के स्वास्थ्य पर समेकित प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी धरती जहरीले रसायन, प्लास्टिक, जल, वायु तथा मृदा प्रदूषण से प्रदूषित होकर बंजर हो रही है तथा परिणाम स्वरूप पृथ्वी पर पाए जाने वाले समस्त जीव जंतुओं के साथ ही मनुष्य का अस्तित्व भी खतरे में है। अतः हमें मृदा के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए साथ ही मनुष्य को अपने गट बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए ताकि तनाव व विभिन्न बीमारियों से मुकाबला किया जा सके।

प्रधानाचार्य कंचन गोयल ने बच्चों के शैक्षिक भ्रमण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को वैज्ञानिक संस्थाओं का भ्रमण कराया जाए साथ ही उन्हें प्रकृति के निकट ले जाकर प्रकृति के साथ जीवन जीना सिखाया जाए। उन्हें पृथ्वी के सम्मान, पेड़ पौधों के सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

“हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के तहत डॉ. पुरुषोत्तम डेरौलिया ने प्रेजेंटेशन देकर विश्व पृथ्वी दिवस के ऐतिहासिक जानकारी के साथ ही वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी को विभिन्न प्रदूषण से बचाने के लिए अथक प्रयास करने पर जोर दिया। नोडल अधिकारी डॉक्टर पुष्पा कुमारी ने कहा कि हमारी पृथ्वी हमारा गौरव है तथा पृथ्वी का संरक्षण हमारा दायित्व है उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है हमें अपने ग्रह की शक्ति को बनाए रखने के लिए समेकित प्रयास करने चाहिए। पृथ्वी दिवस पर मरू वनस्पति उद्यान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह, डॉ. रवि किरण, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. आर के सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय रमेश कुमार ने तथा मंच संचालन जगदीश यादव ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments